पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने सरगाढोड़ी में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम ।

0
Screenshot_20260922_095104 (1)

बिलासपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम पंचायत एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से आदिवासी वन्यग्राम सरगाढोड़ी, विकासखंड बिल्हा में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर के प्रभारी श्री के.वी. गिरी ने राष्ट्रीय पोषण माह की थीम “हमारी आंगनबाड़ी—हमारी जिम्मेदारी” पर प्रकाश डालते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने तथा कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान, स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी।

सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती दिव्य रोशनी शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं पोषण वाटिका के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी, स्वस्थ शिशु एवं पौष्टिक थाली प्रतियोगिता तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में जीत उइके ने प्रथम, प्रतीक ने द्वितीय तथा लाव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

गीत एवं नाटक दल द्वारा पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री शिव कुमार यादव, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती दिव्य रोशनी शर्मा, शिक्षक श्री रविशंकर ढोंगरे एवं श्री जगदीश श्याम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामदास मानिकपुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed