बेलतरा में लगातार करोड़ो की सौगात,13.94 करोड़ के कार्यो का भुमिपूजन -शिलापूजन एवं लोकार्पण

0
Screenshot_20260925_085408 (1)

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एक दिन पहले ₹18.67 करोड़ के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलापूजन के बाद गुरुवार को रमतला, सेमरताल, सिंघरी, सरवनदेवरी, रानीगांव एवं लोफंदी ग्राम पंचायतों में कुल ₹1,394.17 लाख यानी लगभग ₹13.94 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क परियोजनाओं का शिलापूजन तथा पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री जनक देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
रमतला में ₹27 लाख के 5 कार्य
ग्राम पंचायत रमतला में ₹27 लाख की लागत से पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें व्यावसायिक परिसर उन्नयन, प्राथमिक शाला भवन उन्नयन एवं शेड निर्माण, पंचायत भवन के पास अहाता निर्माण तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।


सेमरताल में ₹1.24 करोड़ की सड़क परियोजना—
सेमरताल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सेमरताल से नवापारा व्हाया आवासपारा तक 1.32 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का शिलापूजन किया गया। परियोजना की लागत ₹124.12 लाख है। सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन और ग्रामीण संपर्क को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंघरी में ₹1.33 करोड़ के 7 कार्य
ग्राम पंचायत सिंघरी में ₹133.33 लाख की लागत से सात विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 0.90 किलोमीटर गौरव पथ सीसी सह नाली निर्माण, विद्यालय अहाता, नाली निर्माण, सीसी सड़क एवं बालिका शौचालय सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
सरवनदेवरी में ₹1.20 करोड़ के 17 कार्य—
सरवनदेवरी में ₹119.80 लाख की लागत से 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें मुक्तिधाम अहाता, महिला सदन के पास मैदान समतलीकरण, तालाब पचरी, स्कूल प्रार्थना शेड, सांस्कृतिक मंच, आंगनबाड़ी उन्नयन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, नाली एवं सीसी सड़क निर्माण सहित ₹16.73 लाख की लागत से महिला सदन भवन का निर्माण शामिल है।
रानीगांव में ₹6.62 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी—
रानीगांव में कुल ₹662.13 लाख यानी ₹6.62 करोड़ की लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया।
बैगीन मंदिर से मुक्तिधाम तक सीसी सड़क तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीगांव में सामुदायिक शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कलमटीकर से भरदैया डीह व्हाया रानीगांव तक 6.50 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलापूजन हुआ। इस सड़क परियोजना की लागत ₹636.63 लाख यानी ₹6.37 करोड़ है।
लोफंदी में ₹3.28 करोड़ के विकास कार्य—
ग्राम पंचायत लोफंदी में कुल ₹327.79 लाख यानी ₹3.28 करोड़ की लागत के आठ विकास कार्यों में भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलापूजन किया गया।
भूमिपूजन:—
श्यामलाल के घर से कार्तिक के घर तक सीसी सड़क — ₹5 लाख।
लोकार्पण:—
देवांगन समाज सामुदायिक भवन के पास छतयुक्त शेड — ₹15 लाख, परमेश्वरी मंच — ₹2 लाख, हाईस्कूल भवन में कंप्यूटर कक्ष एवं लाइब्रेरी — ₹15 लाख, अटल डिजिटल सेवा केंद्र — ₹5 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में अतिरिक्त कक्ष — ₹8 लाख तथा आदिवासी मंच — ₹2 लाख।
शिलापूजन:—


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोफंदी फोकटपारा से नवापारा तक 2.90 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलापूजन किया गया। इसकी लागत ₹275.79 लाख यानी ₹2.76 करोड़ है।
गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास : सुशांत शुक्ला—
बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना तथा खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करना है।
श्री शुक्ला ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में गांव-गांव तक विकास की नई तस्वीर बन रही है। विकास किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधता। हमारा प्रयास है कि बेलतरा विधानसभा में विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सुविधा और अन्य मूलभूत अधोसंरचनाओं से जुड़े कार्यों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।
ये रहे उपस्थित—
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला महामंत्री श्री जनक देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक, रत्नाकर मोनू श्रीवास, मणीदास मानिकपुरी, पवन हरिओम कश्यप, लक्ष्मी सिन्हा, योगेश्वर दुबे, अनिल पाण्डेय, दिनेश सिंह, अंकुर सिंह, मनोज पटेल, पोमन सिंह, यशवंत सिंह, प्रकाश कमल सेन, अंजनी गड़ेवाल, कुंती मेहर, संजीवनी सिंह, शैल कश्यप, सरपंच सकुंतला काछी, अयोध्या देवांगन, धनेत्तर सूर्यवंशी, दिव्या रूपेश कोरी, राजकुमार कोरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed