छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने किया
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रदेश संयोजक श्री बी सी साहू जी, अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं महामंत्री श्री क्रांति साहू जी के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के सरकारी आवास नया रायपुर में सौजन्य भेंट किया । पिछले महीने अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के गठन होने के बाद यह पहला मुलाकात था। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को साहू समाज का मजबूत आधार कहा सामाजिक एकता एवं संगठित समाज पर जोर दिया।

दूसरे सत्र में नया रायपुर के सर्किट हाउस में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक बी सी साहू ने किया जिसमें निम्न निर्णय लिया गया है आगामी 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार स्थान दानवीर भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक कर सामाजिक जनगढना एवं सरकारी विभाग वार जानकारी एकत्र कर डायरी बनाया जाएगा। बैठक में श्री क्रांति साहू जी को अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाए जाने पर प्रकोष्ठ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। धमतरी के युवा मोहन साहू द्वारा प्रदेश में विलुप्त हो रहें पक्षियों को संरक्षित करने का अभिनव पहल को सभी ने तारिफ़ किया और सभी पदाअधिकारीयो को लकड़ी का घोसला देकर भेंट किए

आज के प्रतिनिधि मंडल प्रमुख रूप से श्री बी आर साहू,श्री प्रेमलाल साहू, श्री केशव साहू, श्री नारायण साहू,श्री पुरन लाल साहू, श्री लक्ष्मेंद्र साहू, श्रीमती डॉ मीना साहू, श्री खेमचंद साहू, छोटेलाल साहू, पोखराज साहू, नेमीचंद साहू, कुंदन साहू, देवेंद्र साहू, दुर्गा चरण साहू, मोहन साहू उपस्थित थे
उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने संबोधित किये कार्यक्रम संचालन महामंत्री क्रांति साहू एवं आभार प्रदर्शन पूर्व सचिव छोटे लाल साहू ने किया ।
