बेलतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय साहू बने निर्विरोध

0
Screenshot_20261011_225125 (1)

बेलतरा-:– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण पत्रकार बेलतरा प्रेस क्लब के साथियों की बैठक बेलतरा पंचायत भवन में रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक के रूप में सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडे आशुतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष के द्वारा मां भगवती सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर अगरबत्ती श्री फल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक प्रदीप पांडे ,आशुतोष गुप्ता ,की मार्गदर्शन पर बेलतरा प्रेस क्लब का सभी बेलतरा प्रेस क्लब के सदस्यों ने एक मत होकर नए अध्यक्ष विजय साहू को सर्वसम्मति से तहसील स्तरीय बेलतरा प्रेस क्लब युवा पत्रकार विजय साहू को बेलतरा प्रेस क्लब सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयनित किया और नए अध्यक्ष ने बेलतरा प्रेस क्लब सदस्यों की सहमति से बेलतरा प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की।
विदित हो कि रविवार की शाम को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण पत्रकार साथियों की बैठक पंचायत भवन में सम्पन्न हुई, क्षेत्र के सामाजिक गतिविधियों व समस्याओं को प्रमुखता से अखबार के जरिये प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए बेलतरा प्रेस क्लब का पत्रकार विजय साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत कर नये गति प्रदान बेलतरा प्रेस क्लब का विस्तार करने की बात पत्रकार साथियों ने कही। जन समस्याओ को शासन प्रशासन तक प्राथमिकता से पहुंचाने का इरादा दिल में संजोये निश्पक्ष, र्निभीक व ईमानदार पत्रकारिता करने के उददेश्य से कार्य करने की सहमति जताई ।
पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर – विजय साहू बेलतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए विजय साहू ने कहा कि वे सदैव पत्रकारों की हितो व क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अखबार के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते रहेंगे।
यह बेलतरा प्रेस क्लब पत्रकारों के कल्याण के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करेगा। क्लब सभी पत्रकारों के सम्मान के लिए हमेशा कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।इस क्लब के संरक्षक के रूप में राम रतन कौशिक व संतोष साहू रहें, वहीं वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम कोरी कोषाध्यक्ष, पवन मिरी उपाध्यक्ष ,उमलेश जायसवाल सचिव, शेखर वैशवाडे सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कश्यप व मनोज निषाद उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed