नवरात्रि के पावन अवसर पर महाआरती गरबा में शामिल हुए लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू।
साई सिमरन वेलफेयर सोसायटी महावीर नगर में कल रात्रि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित महाआरती, भंडारा व गरबा उत्सव के कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री मोतीलाल साहु जी का आगमन हुआ

, अपने विधायक को अपने बीच पाकर सारे रहवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जी ने सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई दी साथ ही आने वाले पर्व विजयादशमी व दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी साथ ही आगे भी इसी तरह सुख-दुख में आते रहने का वादा भी किया।
सभी रहवासी ने मिलकर इस मौके पर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया और उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मां बंजारी मंडल प्रभारी व पूर्व माना मंडल अध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह ठाकुर, पार्षद व नगर निगम रायपुर के अपीलीय समिति के सदस्य श्री विनय निर्मलकर, साहु समाज के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश महामंत्री श्री क्रांति साहु, भाजपा किसान मोर्चा से माना मंडल अध्यक्ष श्री नेहरू चंद्राकर, महामंत्री राजेश सोनी, कार्यालय मंत्री श्री कुंवरलाल फुंड़े, कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेश गोयल, श्री बबन शेन्द्रे, जिला के पदाधिकारी श्री तोशन साहु, युवा मोर्चा माना मंडल अध्यक्ष श्री संजय नागर, नरेश गोयल महिला मोर्चा से सुश्री मीरा वर्मा, अनेक जनप्रतिनिधि,

कार्यक्रम के आयोजक व सांई सिमरन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी सर्वश्री सन्नी होरा, योगेश चांडक, इंदरपाल सिंग गांधी, सुरेश कुमार, सुनील कश्यप, दीपक चीचड़, कमल राजवानी, मोनू आहूजा, अभिषेक, जय पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफल संचालन योगेश चाडक ने किया
