लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में आज दिनांक 23/10/2026 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दो तीन दिवस के भीतर मानदेय जमा कराने का आश्वासन निर्देश दिया गया।

0

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी साथियों को सूचित किया जाता है कि लंबित…

Screenshot_20261023_185038 (1)

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी साथियों को सूचित किया जाता है कि लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में आज दिनांक 23/10/2026 को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से मुलाकात कर चर्चा की गई।

जुलाई माह में लंबित मानदेय भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया गया था, लेकिन विकासखंड पेंड्रा एवं विकासखंड मरवाही में उक्त आदेश का पालन नहीं होने के कारण आज तक संबंधित कर्मचारियों का मानदेय जमा नहीं हो पाया था।

इस गंभीर विषय को लेकर आज प्रांत अध्यक्ष श्री संतोष कुमार खांडेकर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष श्री चैतराम धुर्वे, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, ब्लॉक गौरेला अध्यक्ष, ब्लॉक पेंड्रा अध्यक्ष, ब्लॉक मरवाही अध्यक्ष तथा अन्य कर्मचारी साथी जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से मिले।

चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में तत्काल आदेश जारी करते हुए अगले दो से तीन दिवस के भीतर मानदेय जमा कराने की कार्रवाई करने का आश्वासन/निर्देश दिया गया।

अतः समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी साथियों से निवेदन है कि धैर्य बनाए रखें। संघ लगातार आप सभी के हक एवं अधिकार के लिए प्रयासरत है। मानदेय जमा होने के संबंध में आगे की जानकारी भी आप सभी को दी जाएगी।

आप सभी साथियों के सहयोग एवं एकता के लिए धन्यवाद।

विनीत,
समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी संघ
जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed