खैरा डगनिया में सरपंच द्वारा ग्रामीणो पर अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद सरपंच ने स्वीकार की गलती।
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा डगनिया में सरपंच के कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सरपंच ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने सरपंच के व्यवहार से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले की चर्चा क्षेत्र में होने लगी। इसके बाद सरपंच को अपने व्यवहार का एहसास हुआ और उन्होंने मीडिया के माध्यम से माफी मांगते हुए भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने की बात कही।

ग्राम पंचायत में सरपंच का पद जनता की सेवा और गांव के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे ग्रामीणों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन मर्यादित तरीके से करें।
इस घटना के बाद सरपंच द्वारा माफी मांगे और सरपंच ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी
