बिल्हा में भूमि पंजीयन और 20 प्रतिशत छूट को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

0
Screenshot_20261030_222229 (1)

बिलासपुर। बिल्हा तहसील में भूमि पंजीयन के दौरान कथित अनियमितताओं और 20 प्रतिशत छूट के प्रावधान को लेकर शिकायत सामने आई है। इस संबंध में नीरज रेलवानी, निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर ने वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग, रायपुर के सचिव को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

भूमि पंजीयन के दस्तावेजों के सत्यापन की मांग

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बिल्हा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिल्हा स्थित कुछ भूमियों के पंजीयन का उल्लेख किया है। आवेदन के अनुसार, संबंधित भूमि के खसरा नंबर 323/1, 323/2 और 323/20 का उल्लेख करते हुए पंजीयन दस्तावेजों का मूल अभिलेखों से सत्यापन कराने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित भूमि के पंजीयन में 20 प्रतिशत छूट के प्रावधान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने इस मामले में नियमों के पालन और संभावित राजस्व क्षति की जांच कराने का आग्रह किया है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता को नगर पंचायत बिल्हा एवं नगर पालिका बोदरी क्षेत्र में पूर्व में हुए कुछ भूमि पंजीयनों में 20 प्रतिशत छूट दिए जाने की जानकारी मिली है। ऐसे में संबंधित मामलों के दस्तावेजों और लागू नियमों की जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed