स्कूल सफाई कर्मचारीयों मे छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश एवं नाराजगी नवंबर में करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
बेलतरा – छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ रायपुर की लंबित मांगों को लेकर पिछले 15 से16 वर्षों से पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर मानदेय व खाली पद चपरासी में समायोजित करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं वर्तमान मे सफाई कर्मचारियों को तीन हजार से पैतीस सौ मानदेय प्राप्त होता है इतनी कम मजदूरी में घर का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।लगातार सुशासन की सरकार डबल इंजन की सरकार हमने बनाया हम ही सवारेंगे अमृत महोत्सव तरह-तरह के वादा करने वाले मोदी के गारंटी 100 दिन का वादा 1000 दिन में भी पूरे नहीं हुए 50% वृद्धि मोदी के गारंटी में मांग पूरी करने की बात कही गई थी पूर्व में 2025 के हड़ताल अवधि का मानदेय शून्य घोषित कर देने की बात छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया था जो पिछले एक वर्ष से लंबित है संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संचालक लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ शासन को लगातार मांग पत्र सौपा जा चुका है

दीपावली के पहले हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान नहीं होता है तो नवंबर के दूसरा सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की तैयारी है पूरे प्रदेश में 43301 कर्मचारी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवा देते आ रहे हैं जिसको 15 से16 वर्षों में वेतन बढ़ोतरी नहीं हुई ना ही किसी प्रकार की विभागीय पदों उन्नति हुई है कांग्रेस सरकार में ₹800 का वेतन वृद्धि हुआ कोरोना काल का वेतन मिला दो साल का समिति कमेटी बनाया गया परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसी प्रकार की कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे कर्मचारियों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व नाराजगी हैं दीपावली के पहले भुगतान करने की मांग संघ के प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर प्रदेश पलंग चैतराम धुर्वे सुखचरण साहू संतोष नवरंग अनुसूया सोनवानी भीम पटेल भुवनेश्वर भास्कर अशोक मंडल आदि।
