बिलासपुर में सज गई आतिशबाजी की 135 दुकानें, इस बार अरपा रिवर पर लगा है पटाखा बाजार

0
Screenshot_20261105_053054 (1)

बिलासपुर : दीपावली पर्व को लेकर बिलासपुर में पटाखा बाजार पूरी तरह सज गया है। इस बार पटाखा दुकानों की जगह बदल दी गई है। इस साल शहर का मुख्य पटाखा बाजार अरपा रिवर के किनारे लगाया गया है, जहां कुल 135 दुकानें सज कर तैयार हो गई हैं। दुकानें सजते ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है और खरीदारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

व्यापारी बोले – भीड़ से बचने के लिए समय पर आएं

पटाखा व्यापारी संरक्षक राकेश पंजवानी ने बताया कि इस बार बाजार की जगह परिवर्तन होने से व्यवस्था बेहतर की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार नजदीक आते ही भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, इसलिए नागरिकों से अपील है कि वे भीड़ के समय से बचने के लिए कभी भी आकर खरीदी कर सकते हैं, ताकि भीड़ में छोटे बच्चों और महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान ओम पटाखा दुकान, दुकान नंबर 2 से 3 पर लगी है। वे पिछले 30 सालों से पटाखे की दुकान लगाते आ रहे हैं। उनके यहां 10 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए स्पेशल वैरायटी, ग्रीन पटाखों पर जोर

राकेश पंजवानी ने बताया कि उनके यहां बच्चों के लिए विशेष प्रकार के पटाखे उपलब्ध हैं। जिसमें टिकली, लड़ी बम, पिस्तौल, फुलझड़ी, माचिस बम सहित विभिन्न प्रकार की अच्छी वैरायटी किफायती दामों पर उपलब्ध है। इस साल बाजार में ग्रीन और इको-फ्रेंडली पटाखों की नई वैरायटी भी आई है।

ग्राहकों ने कहा – भरोसेमंद और स्वदेशी सामान

वहीं एक नियमित ग्राहक ने बताया – “मेरा नाम राकेश है, मैं लगभग 5-6 सालों से ओम पटाखा दुकान से ही पटाखे खरीद रहा हूं। यहां का सामान विश्वसनीय और भरोसेमंद मिलता है। हर साल नए-नए वैरायटी के पटाखे लेकर आते हैं। इस बार भी ग्रीन पटाखे आए हैं जो बहुत अच्छे हैं। यहां जो भी पटाखा मिलता है वह अच्छी क्वालिटी का होता है। यहां चीन या बाहरी पटाखे नहीं मिलते, हमारे देश के बने पटाखे ही मिलते हैं। रेट भी कम और सामान विश्वसनीय है, जो एक बार यहां से लेता है वो हर साल यहीं से लेता है।”

अंत में व्यापारी और ग्राहकों ने बिलासपुर वासियों से अपील की है कि दीपावली पर वही पटाखे जलाएं जो इको-फ्रेंडली हों और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएं। मेड इन इंडिया और ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed