जातिसूचक टिप्पणी और धार्मिक भावना आहत करने का आरोप, अखिल भारतीय यादव समाज में आक्रोश , बिलासपुर में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

0
Screenshot_20261118_063951 (1)



अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने दो अलग-अलग कथित बयानों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में जिला इकाई बिलासपुर के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

क्या है आरोप ?

महासभा ने ज्ञापन में दो बिंदु उठाए हैं –
पहला आरोप दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी पर है। महासभा का कहना है कि 3 नवंबर 2026 को ABP News के शो ‘महा दंगल’ में लाइव डिबेट के दौरान यादव समाज के प्रति अमर्यादित और जातिसूचक टिप्पणी की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।

दूसरा आरोप बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर है। महासभा का आरोप है कि शिवपुरी में भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और श्री राम को लेकर की गई टिप्पणी से समाज सहित करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है।

ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें

  1. दोनों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  2. राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित डिबेट के साक्ष्यों के आधार पर SIT गठित कर निष्पक्ष जांच हो।
  3. भविष्य में इस तरह के बयानों पर रोक के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “पढ़े-लिखे प्रोफेसर और व्यासपीठ से कथा कहने वाले संत द्वारा इस तरह की बातें कहना बेहद निंदनीय है।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान शंकर यादव, सुजीत यादव, प्रभा यादव, मनीष यादव, निलेश यादव, रतन यादव, आकाश यादव, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed