स्कूल परिसर के पास गंदगी का अंबार: नेवसा के बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका, स्कूल प्रबंधन व पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी सरपंच सचिव नहीं करवा रहे साफ-सफाई

0

स्वच्छता को उजागर कर रहे हैं नेवसा स्कूल परिसर के पास

बिलासपुर :– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवसा के शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल परिसर के पास गंदगी का साम्राज्य है। स्कूल परिसर में चारों ओर गंदगी ही गंदगी है। बरसात का मौसम चल रहा है, स्कूल खुलने में एक दिन का समय है। ऐसे में छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। सरकार आम जनमानस को सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रही है।

लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों व निचले तबके की मनमानी के चलते सरकार के यह प्रयास धूमिल हो रहे हैं। प्राइमरी स्कूल व मिडिल स्कूल परिसर के पास गेट के पास के सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। स्कूली बच्चे गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। इस ओर न तो ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक व स्कूल प्रबंधन का ध्यान नहीं जा रहा है । स्कूल परिसर में चारों ओर यह गंदगी फैली पड़ी थी। बच्चों के परिजन से बात की तो उन्होंने बताया कि कई महीनों से बच्चे गंदगी के माहौल में पढ़ाई कर रहे हैं। कई बार स्कूल के शिक्षकों से इस मामले पर चर्चा की तो शिक्षकों ने बताया कि यह कार्य ग्राम पंचायत का है। लेकिन इस विषय पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारी किसी की भी हो लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता न तो स्कूल के शिक्षकों को है। न ही ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव को है। ऐसी स्थिति में गांव के बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ शासन द्वारा स्वच्छ अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा दिखावे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा वहीं दूसरी ओर स्कूल खुलने में एक दिन शेष बचा है। लेकिन स्कूल परिसर के पास स्वछता पर ग्रहण लग गई है। अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत द्वारा आखिर कब तक स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया। आखिर कब तक वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में ग्राम पंचायत नेवसा के सरपंच, सचिव की मनमानी चलती रहेगी या जल्द ही कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए अधिकारियों की नींद खुलेगी।

ये हैं इसके जिम्मेदार

स्कूल प्रबंधन और सरपंच-सचिव

क्यों: स्कूल में पूरे गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल परिसर के पास गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद आज तक न तो स्कूल प्रबंधन ने ध्यान दिया और न ही सरपंच, सचिव ने सफाई नहीं करवाई। इनकी लापरवाही का खामियाजा, भोलेभाले बच्चे भुगतने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed