बेलतरा प्रेस क्लब गठित उमलेश बने निर्विरोध अध्यक्ष। पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर –उमलेश जायसवाल

बेलतरा प्रेस क्लब गठित, उमलेश बने निर्विरोध अध्यक्ष
बेलतरा :– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण पत्रकार साथियों की बैठक पंचायत भवन में सम्पन्न हुई,जहाँ पर सर्वसम्मति से तहसील स्तरीय नव गठित बेलतरा प्रेस क्लब का गठन कर युवा पत्रकार उमलेश जायसवाल को क्लब सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयनित किया और नए अध्यक्ष ने क्लब सदस्यों की सहमति से क्लब के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की।
विदित हो कि रविवार की शाम को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण पत्रकार साथियों की बैठक पंचायत भवन में सम्पन्न हुई, क्षेत्र के सामाजिक गतिविधियों व समस्याओं को प्रमुखता से अखबार के जरिये प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए बेलतरा प्रेस क्लब का गठन किया, जिसमे क्षेत्र के युवा पत्रकार उमलेश जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत कर नव गठित प्रेस क्लब का विस्तार करने की बात पत्रकार साथियों ने कही। जनसमस्याओ को शासन प्रशासन तक प्राथमिकता से पहुंचाने का इरादा दिल में संजोये निश्पक्ष, र्निभीक व ईमानदार पत्रकारिता करने के उददेश्य से इस क्लब का गठन किया गया है

*पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर – उमलेश बेलतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए उमलेश जायसवाल ने कहा कि वे सदैव पत्रकारों की हितो व क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अखबार के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते रहेंगे।
यह क्लब पत्रकारों के कल्याण के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करेगा। क्लब सभी पत्रकारों के सम्मान के लिए हमेशा कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।
इस क्लब के संरक्षक के रूप में राम रतन कौशिक व संतोष साहू रहेंगे, वहीं वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम कोरी कोषाध्यक्ष, शेखर वैषवाड़े उपाध्यक्ष, विजय साहू सचिव, पवन मिरी सह सचिव, एवं सदस्य सुरेश कश्यप व मनोज निषाद उपस्थित रहें.

