बेलतरा तहसीलदार ने नेवसा में लगाया स्वास्थ्य जनचौपाल–बेलतरा तहसीलदार द्वारा ग्रामीणो को बताया कि स्वास्थ्य समस्या होने पर झाड़ फूंक या झोलाछाप डॉक्टर से इलाज न कराए स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज करावे

0

बेलतरा तहसीलदार ने नेवसा में लगाया स्वास्थ्य जनचौपाल

उमलेश जायसवाल की रिपोर्ट –
बेलतरा :– कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के आदेशानुसार जिले में डायरिया व मलेरिया के प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु जनचौपाल एवं क्षेत्र भ्रमण के निर्देश पर बेलतरा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, नायब तहसीलदार , सरपंच, सचिव, ग्रामीण जन व स्वच्छता समिति की उपस्थिति में ग्राम नेवसा का निरीक्षण करते हुए जनचौपाल किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छ जल सहित खान-पान की जानकारी दी गई। पानी उबाल कर पीना है – डायरिया को दूर करना है का स्लोगन दिया गया। बासी खाना से परहेज ,उबला हुआ पानी पीने, बाहर के किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन न करने की समझाइए दी गई। खाने से पहले तथा शौच से आने के बाद हाथ धुलाई का तरीका भी सिखाया गया। गांव में मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे जागरूक किया जाकर ओआरएस एवं दवाई का वितरण किया जा रहा है। पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु टंकी की सफाई कराकर सभी बोर क्लोरानाईज़ किया गया है। नालियों की सफाई सहित ब्लीचिंग छिड़काव सीईओ पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। बेलतरा तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य की समस्या होने पर झाड़-फूंक या झोलाछाप डॉक्टर से इलाज न कराकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर सूचित कर इलाज करावे।

जन चौपाल के पहले गुरुवार को ग्राम नेवसा में बिलासपुर एसडीएम डायरिया से ग्रसित लोगों को देखने पहुंचे थे, जहाँ लोगो ने बताया कि पाइपलाइन की सप्लाई से गंदा पानी आ रहा था ग्रामीण जनों के द्वारा लगातार शिकायत किया गया उसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा विभागीय अधिकारियों को भी सूचना दिया गया जानकारी के बाद भी कोई समस्या का हल नहीं निकल पाया और ग्राम पंचायत नेवसा में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया।

निरीक्षण में पहुंचे एसडीएम ने ग्राम सचिव अजय डोंगरे को निर्देश देते हुए तत्काल महादेव के पास लगे पानी टंकी को डिस्कनेक्ट करने का निर्देश दिया साथ ही जहां-जहां पाइप लाईन टूटी है तत्काल बदलने को भी कहा गया उसके बाद ही पानी की सप्लाई शुरू होगा। इस बीच पानी की समस्या ग्रामीण जन को होती है तो टैंकर से प्याऊ पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed