आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में शिक्षण सप्ताह का समापन सामुदायिक भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया
आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में शिक्षण सप्ताह का समापन सामुदायिक भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया

नेवसा:– राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिक्षा सप्ताह का आयोजन शासन के आदेश अनुसार स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजन किया गया जिसका विवरण निम्न है 22 जुलाई को टीएलएम दिवस, 23 जुलाई को एफ एल एन दिवस, 24 जुलाई को खेल दिवस, 25 जुलाई को संस्कृत दिवस, 26 जुलाई को कौशल एवं डिजिटल पहला दिवस, 27 जुलाई को मिशन लाइट एवं इको क्लब दिवस और आज 28 जुलाई को सामुदायिक भागीदारी दिवस जनप्रतिनिधि पालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा नेवता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण किया गया l सर्वप्रथम सरस्वती माता का पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l

आए हुए अतिथियों का श्रीफल एवं पुष्प से भेंट किया गया l क्रमशः जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया l जिसमें जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा मा.श्री विक्रम सिंह जी द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों से वृक्ष एवं जल को बचाए रखने का आग्रह किया गया l प्रत्येक बच्चों को एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करते तक देखभाल करने का सलाह दिया गया l जिस प्रकार जल की कमी आ रही है उसी प्रकार ऑक्सीजन की कमी आ रही है तो उसे बचाए रखना बहुत जरूरी है आने वाली पीढ़ी के लिए बचाना बहुत जरूरी है l इसी क्रम में राजेश दुबे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यालय के कार्यों का सराहना किया गया और बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाने एवं लायंस क्लब द्वारा कुछ कार्यक्रम कराने का आश्वासन दिया गया l

इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आर एच एफ से संगीता यादव द्वारा वर्षा के दिनों का संक्रमण से बचाव एवं डायरिया से सुरक्षित रखने का रास्ता बताया गया । इसी क्रम में शीतल दास मानिकपुरी द्वारा बच्चों को खेल, संस्कृति, पर्यावरण को बचाए रखने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया गया । आज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण विक्रम सिंह जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, डॉ राजेश दुबे ए एम ओ, रामरतन कौशिक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण, ईश्वरी कौशिक सरपंच बेलतरा, रमेश कुमार साहू संचालक बीआरसाव कॉलेज नेवसा, शीतल दास मानिकपुरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, संगीता यादव आर एच एफ, प्रभाती साना स्टाफ नर्स, गुरुवारी साहू आर एच ओ, कृष्ण कुमार यादव वरिष्ठ बी जे पी नेता, पुरुषोत्तम, विकास, गगन कुमार कौशिक, पूर्णिमा, वर्षा, आकांक्षा, क्षमा निधि, प्रीति, संगीता, ललिता, शांति, शुभम, नरेंद्र, प्यारी आदि उपस्थित रहें ।


