अमरनाथ यात्रा का बेलतरा से पहला जत्था रवाना,बम बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु रवाना हुए

0

अमरनाथ यात्रा का बेलतरा से पहला जत्था रवाना,
बम बम भोले’ के जयकारों के बीच श्रद्धालु रवाना हुए

उमलेश जायसवाल
बेलतरा :– जम्मू-कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा श्रावण पूर्णिमा तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा बहुत ​कठिन होती है, जिसके लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कभी बारिश तो कभी ठंड का मौसम हर कदम पर भक्तों की परीक्षा लेता है, लेकिन इन सब कठिनाइयों के बाद भी भक्त पूरे जोश से बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं और बाबा के चमत्कार के साक्षी बनते हैं.
वहीं बतादें अमरनाथ यात्रा के लिए बेलतरा से शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर पहलगाम के लिए रवाना हुए. बेलतरा के शिव भक्तों ने बताया कि अमरनाथ की यात्रा आषाढ़ मास की पूर्णिमा से शुरू होती है और सावन की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समापन होगा. हिंदू पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह वह पवित्र गुफा है जहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व के रहस्य के बारे में बताया था. पौराणिक ग्रंथों की मान्यता है कि जो भक्त इस पवित्र गुफा में बने बर्फ के शिवलिंग यानी बाबा बर्फानी का दर्शन करता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है. साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इस पवित्र धाम की यात्रा से 23 तीर्थों के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है.

मंगलवार को ग्राम बेलतरा से शिव भक्त मनीष सोनी, शेखर कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजू ठाकुर, गणेश साहू, दीपक जायसवाल, चिंटू कश्यप, विनोद धीवर एवं अमित गुप्ता अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed