शाला प्रवेश उत्सव पर हुआ बच्चों का किया सम्मान

0

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में शैक्षिक सत्र 2024-25 का कक्षा छठवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान कर प्रवेश उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर शासन की मंशा अनुसार और गाइडलाइन का पालन करते हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वालित कर छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान की प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत कर छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाया। तत्तपश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अतिथियों के द्वारा तिलक वंदन, फल व मुंह मीठाकर गणवेश और पुस्तक देकर सम्मान किया गया। उद्बोधन के क्रम में छाया विधायक राजेंद्र डब्बू साहू के द्वारा प्रवेश उत्सव, गुणवत्ता एवं शालेय गतिविधियों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विक्रम सिंह जनपद उपाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राम रतन कौशिक, अनीश धीवर, सरपंच ईश्वरी कौशिक, रामफल कौशिक, कृष्णा यादव तथा बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन राम रतन कौशिक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed