बेलतरा महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुएं विधायक सुशांत शुक्ला

0

जिले के सभी शासकीय, प्राइवेट कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति को सिखाने, अन्य छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने तथा उन्हें व्यापक उद्देश्य तथा स्वयं की खोज की भावना से परिचित कराने के उद्देश्य से सोमवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय बेलतरा में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी लाजरस व संचालन डॉ हर्ष पांडेय ने किया।

शैक्षिक सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित छात्रों का मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वालित कर छात्राओं द्वारा राज्यकिय गीत व राष्ट्रगान की प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत कर छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाया। तत्तपश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का शिक्षिको के द्वारा तिलक वंदन कर मुंह मीठा कराया गया। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ लाजरस जी ने दीक्षा आरम्भ कार्यक्रम के उद्देश्य पर व्यापक प्राकश डाला और महाविद्यालय के वस्तु स्थिति से सभी को अवगत कराया।

उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। उन्होंने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को युवाओं के भविष्य के लिए बहुउपयोगी बताया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षिको व भवनो की कमी के मांग पर जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए. उन्होंने कहा कि भवन की स्वीकृति पिछली बजट में प्रयास किया गया था किन्तु भवन के शासकीय भूमि अबटित नहीं हो पाई थी, हम सबको मिल कर जल्द से जल्द भवन हेतु शासकीय जमीन के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि किसी ना किसी मद से भवन की स्वीकृति कराई जा सकें, सबसे चिंता का विषय ये है की बेलतरा हाई स्कुल बिलासपुर जिले का पहला शासकीय भवन है जिसे निर्माण के 25 वर्ष भी पुरे नहीं हुआ और इस जर्जर स्थिति में पहुंच गया इस पर भी विचार करना चाहिए, उन्होंने शीघ्र ही महाविद्यालय के लिए जमीन और भवन निर्माण की बात कही।

छात्राओं ने की विधायक से शिकायत –
विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान हाई स्कुल के छात्राओं से मुलाक़ात की, छात्राओं ने शिकायत करते हुए कहा की यहां शिक्षिको की बहुत कमी है पुरे विषयो की पढ़ाई नहीं हो पाती और पढ़ाई के समय स्कुल के मैदान में बाहरी कुछ लड़के शराब पीकर लड़ाई करते है, बाइक तेज गति से मैदान में इधर उधर चलाते रहते है, इस पर उन्होंने अब ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिए है,

कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनीश धीवर, सरपंच ईश्वरी कौशिक, कुशल सोनी, रमेश जायसवाल, रामफल कौशिक, विनोद जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, शीतल दास महंत, किशन जायसवाल, अश्वनी सूर्या, मुक्ता वैष्णव, श्रीमती श्रुति देव गावस्कर, नंदनी जायसवाल, नीधि तिवारी, भास्कर पटेल, प्राचार्य कावेरी यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed