बेलतरा संकुल केन्द्र में पालक शिक्षक मेगा बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ

0

नेवसा:– शास हायर सेकंडरी स्कूल बेलतरा संकुल केंद्र में छ ग राज्य शासन के आदेशानुसार शिक्षक पालक मेगा बैठक का आयोजन सफल कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य सुश्री कावेरी यादव द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिला कार्यालय की ओर से लक्ष्मी कश्यप सीईओ अत्याक्यासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं उद्बोधन दिए। बैठक में जनप्रतिनिधि लक्ष्मी जयसवाल रमेश जायसवाल कुशल सोनी सरपंच प्रतिनिधि राम रतन कौशिक बुद्धेश्वर सोनी सुरेश कश्यप कृष्ण यादव शिक्षक में सुशीला अमरतास, अनीता उईके ,नंदनी राजपूत, पूजा मिश्रा, मंजू चंद्राकर, स्मिता शर्मा, खुशी मरावी, रजनी धीरवी,संध्या सिह, उर्मिला मरावी, सुभद्रा सिंह, अनीता राज, शैलेंद्र कोरी,किरण त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, निखत परवीन, मानकुंवर, राकेश कश्यप, आनंद पटेल, श्याम कुमार पटेल, दुर्गा दन्त, करुणा कोसरिया, सुभाष पैकरा, वैदेही सिंह उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।इस पालक शिक्षक मेगा बैठक में संकुल केन्द्र बेलतरा के सभी स्कूल के बच्चो के लगभग 50 पालक उपस्थित हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य पालकों को राज्य शासन की ओर से मुहैया कराई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराना एवं उनके बच्चों को शासन की ओर से इन सभी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाए।सर्वप्रथम संकुल प्राचार्य सुश्री कावेरी यादव द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन पालकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा संकुल समन्वयक रामपुरी ताम्रकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में पालकों को जानकारी को अवगत कराया गया एवं संकुल केन्द्र बेलतरा के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल में विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया एवं इन सभी समस्याओं के समाधान एवं उपाय पालकों से सुझाव लिया गया।एवं राज्य शासन की विद्यालयीन योजनाओं क्रियाकलाप के बारे में जानकारी जैसे मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, परीक्षा पे चर्चा, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, बस्ता विहीन शनिवार, छात्र वृत्ति योजना, निशुल्क सरस्वती सायकल योजना, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनाना, मध्यांह भोजन, न्योता भोज, विभिन्न खेलों का आयोजन,स्वास्थ्य परिक्षण एवं पोषण आहार, चिरायु , योजना, निःशुल्क गणवेश वितरण, ट्यूनिंग क्लास, विज्ञान इंस्पायर अवार्ड,डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को विशेष कोचिंग, इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय में राज्य शासन द्वारा योजना_ टी एल एम, बालवाड़ी, जादुई पिटारा,अंगना में शिक्षा, किचन गार्डन, एम डी एम, महतारी दुलार योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed