संकुल स्तरीय मेगा पालक, शिक्षक बैठक संकुल केन्द्र सेमरताल में कार्यक्रम

0

संकुल स्तरीय मेगा पालक/शिक्षक बैठक संकुल केन्द्र सेमरताल में सम्पन्न
सेमरताल – संकुल केन्द्र सेमरताल के बैनरतले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल के सभागार में शासन के मंशानुरूप पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य अनिल वर्मा ने किया। मुख्य अभ्यागत शाला प्रबंध समिति के मनोनीत अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय रहे। सर्वप्रथम शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, रोहित खरे , शिक्षक सुषमा टोंडे और सुमन राजेन्द्र कौशिक ने सभी पालको व अतीथियों का प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा धूप, दीप जलाकर मंचस्थ अतीथियों ने किया।सरस्वती वंदना शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाशवर्मा ने प्रस्तुत किया ।


आज के मुख्य अभ्यागत सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय जी, विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार कौशिक, उपसरपंच श्याम सुंदर सूर्यवंशी, सतीश कुमार धीवर, स्नेह लता कौशिक, संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, यदुनंदन कौशिक, यशवन्त सिंह ,सियनहा मंच से अनुजराम धीवर रहे।
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने शासन की शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए बारह बिन्दुओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी । वर्मा जी ने मेरा कोना, छात्र दिनाचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा इस पर प्रकाश डाला। शिक्षिका सुमन राजेन्द्र कौशिक ने प्रगति और परीक्षा, पुस्तक की उपलब्धता, बस्ताविहीन शनिवार, विद्यार्थियों के आयु/कक्षाअनुरूप, स्वास्थ्य एवं पोषण पर पालको को समझाने का प्रयास किया।
गौतम दास मानिकपुरी उच्च वर्ग शिक्षक ने जाति आय, निवास, प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा, छात्रवृत्ति, योजनाएं के बारे अवगत कराया।


शिक्षिका क्रांति सिंगरोल शिक्षक ने विभिन्न डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालको को अवगत कराया।
दीक्षा मेंप विद्या पोर्टल जादुई पिटारा पर जानकारी दी गई। डीजीटल लाईब्रेरी आनलाईन पढ़ने के संबंध उपस्थित पालको विस्तार से बताया।
इसके बाद ईको क्लब, समुदाय की भागीदारी पर चर्चा की गई। संकुल अंतर्गत सभी शालाओ से पधारे हुए SMC अध्यक्ष रवी खुराना नहरीभाठा, अमित राव मराठा प्रा शाला सेमरताल, फुलबाई नवगंवा, सतीश कुमार धीवर,कन्या पूर्व मा शाला सेमरताल, सरस्वती पात्रे, संगीता खरे अध्यक्ष नहरीभाठा ने संबोधित किया।

इस बीच सहा विकास खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश तिवारी का आगमन हुआ शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने पुष्पमाला, और श्रीफल से सम्मानित किया। बैठक में सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने प्रेरणा गीत सुनाकर भाव विभोर कर दिया। तदउपरांत सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश तिवारी ने पालको व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के पालकगण बहुत ही समझदार और जागरूक हैं। निश्चित ही इसमें यहां के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है, हमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करना है।


प्रत्येक माह स्कूलो में बैठक आयोजित किया जाएगा, जिससे पालक शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर शिक्षा को गति प्रदान करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने नई शिक्षा नीति 2020 को सफल बनाने का संकल्प लिया। मेगा बैठक में लगभग 162 पालक/शिक्षक उपस्थित रहे।
उपस्थित पालकों ने बैठक की सफलता के लिए संकुल प्रभारी एवं शैक्षणिक समन्वयक को बधाई दी। बैठक का संचालन सुमन कौशिक ने किया।
अंत में आभार प्रदर्शन प्रधान पाठिका शांति तिर्की ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मुखर्जी, रोहित खरे, दिलीप कुमार सुर्यवंशी, दिनेश कुमार कोरी, पद्मावती मरावी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed