प्राथमिक शाला सलखा के रसोईया कक्ष भवन के  जर्जर  छत   गिरने से रसोईयां हुई घायल

0

जर्जर भवन की छत की मलबा गिरने से रसोईया हुई घायल

बेलतरा :- घटना प्राथमिक शाला मध्यान भोजन रसोईया श्रीमती ममता तिवारी पर हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला सलखा विकासखंड बिल्हा की हैं। नई भवन निर्माण के चलते वैकल्पिक व्यवस्था में वर्तमान पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में अध्यापन चल रहा है जहां पंचायत भवन में मध्यान भोजन रसोइयों के द्वारा बनाया जा रहा है। बताया गया कि उक्त भवन जर्जर हो चुका है इसलिए प्राथमिक शाला प्रभारी कौशल प्रसाद साहू ने रसोइयों को सूचना भी दिया था कि अन्य भवन पास में है वहां भोजन बनाएं किंतु उन रसोइयों के द्वारा भवन दूरी में है कह कर वहीं बना रही थी। आज दिनांक 10 8.2024 को सुबह 9:00 बजे पंचायत भवन की छत की मलबा गिरने से श्रीमती ममता तिवारी के पैर में छोटे आई है

जिसे प्राथमिक शाला के प्रभारी कौशल प्रसाद साहू द्वारा 112 को सूचना प्रदान कर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजा गया जानकारी मिलने तक वहां उनका इलाज चल रहा था। उक्त संपूर्ण जानकारी प्राथमिक शाला प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू के द्वारा दी गई।
वहीं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण स्कूल प्रांगण में बाहरी सामाजिक तत्वो एवं जानवरों का आना-जाना होता है जिससे स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्राओं बाधित हो रहे है। समस्त शिक्षक गण एवं एवं ग्रामीण जनों के द्वारा शासन से बाउंड्री वॉल की तत्काल मांग की है जिससे स्कूल परिवार को सुरक्षा प्रदान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed