ग्राम बसहा अखिल गोड़ समाज महासभा केन्द्र जेवरा ,प्रमण्डल बसहा के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
ग्राम बसहा अखिल गोड़ समाज महासभा केन्द्र जेवरा प्रमण्डल बसहा इकाई ग्राम सराईपाली के आये हुए मातृ शक्ति पितृ शक्ति एवं युवा शक्ति को जय जोहार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के रूप में हम समस्त भारत ही नहीं पूरे विश्व में मना रहे हैं

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल आसपास के गांव से बड़ी संख्या में पानी गिरते में लोग सागोर होते हुए आज रास्ते में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया रैली के माध्यम से ग्राम पंचायत बसहा पहुंचे आदिवासी दिवस पर कई कार्यक्रम हुए पूजा अर्चना के बाद संस्कृति कार्यक्रम बच्चों की नित्य कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज बुद्धिजीवी लोग आए और उन्होंने विश्व आदिवासी समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा

कि आज हमारे समाज पर इतनी सारी घटनाएं हो रही है हमें सवैधानिक अधिकार नहीं मिले इस तरह से समाज में शिक्षा का स्तर भी काफी गिरा हुआ है क्योंकि हमारे क्षेत्र में शिक्षा संस्थाएं कई बंद पड़ी हुई हैं जब तक हमारे बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम सक्षम नहीं होगे और आदिवासी समाज में एक बहुत बड़ा विचार किया गया समाज को शिक्षित होना होगा और आर्थिक स्थिति और राजनीति की स्थिति को मजबूत करने के लिए समाज के किसी ने किसी व्यक्ति को आगे आना होगा इस तरह से कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए ,बारहवी कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किए हुए छात्रा को प्रमंडल स्तर आज के मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मान दिया गया आज के कार्यक्रम को जन जागरण के रूप में मनाया गया हम आदिवासी की पहचान हमारी संस्कृति ,हमारी रीति रिवाज ,हमारी परंपरा ,से पहचान जाता है।

जय जोहार का नारा है भारत देश हमारा है ।आदिवासी वासी जल जंगल के रखवाला रे,आदिवासी सबसे निराला रे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी पी राज ,महासचिव अखिल गोड़ महासभा केंद्र जेवरा अध्यक्षता भगवत सिंह आरर्मो ,अध्यक्ष मंडल लूतरा रामनारायण टेकाम ,प्रवक्ता केंद्र जेवरा भागीरथी पोर्ते ,अध्यक्ष प्रमंडल केन्द कार्तिक सिंह मरावी ,सचिव मंडल लूतरा लखन सिंह धूलिया , गुहा राम आरमोर ,चंदन सिंह पुलस्त , अशोक सिंह राज ,भुनेश्वर सिंह मरावी, अमर सिंह सोरढे सरपंच लिम्हा ,धर्मेंद्र मरावी सरपंच प्रतिनिधि जाली ,विक्रम खैरवार,महावीर खैरवार,जगत सिंह,पवाल,आयोजक समिति प्रमण्डल बसहा के अध्यक्ष मोहन पावले, उपाध्यक्ष चमरू अर्मो, सचिव सवाधि सिह उइके, सहसचिव हेमलाल उइके, कोषाध्यक्ष रंजीत पोर्ते, बसहा के प्रमंडल महिला अध्यक्ष विमला श्याम, उपाध्यक्ष लीला बाई मरकाम, सचिव सुशीला कोरम, कोषाध्यक्ष किर्तनबाई मरावी, सलाहकार सोनिया मरावी,व समस्त पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे।


