जर्जर पंचायत भवन की छत का प्लास्टर गिरने से रसोईयां हुई घायल
जर्जर पंचायत भवन की छत का प्लास्टर गिरने से रसोईया हुई घायल

उमलेश जायसवाल बेलतरा / शिक्षा विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तो चलाया जा रहा है मगर भोजन बनाने के लिए किचन सेड की व्यवस्था नहीं की जा रही। जिसका उदाहरण बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सलखा में देखा जा सकता है। जहां प्राईमरी स्कूल के पास भवन के साथ साथ किचन सेड भी नहीं है। वही स्कूल ग्राउंड के अंदर पुराने जर्जर पंचायत भवन में जान हथेली में रखकर रसोइया द्वारा मध्यान भोजन बनाया जा रहा हैं। जर्जर पंचायत भवन में मिड डे मिल बना रही रसोइया के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे रसोईया ममता तिवारी के पैर में चोट आ गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया। हालांकि चोट गहरा नहीं होने के कारण रसोइया के पैर पर मरहम पट्टी कर हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

ग्राम पंचायत सलखा मे पूर्व प्राथमिक शाला के पास बीते कई वर्षों से खुद का भवन नहीं हैं, नई भवन निर्माण के चलते वैकल्पिक व्यवस्था में वर्तमान में मिडिल स्कुल के अतिरिक्त दो कमरे और बरामदे में स्कूल संचालित हो रहा है। और जर्जर पंचायत भवन में मध्यान भोजन रसोइयों के द्वारा बनाया जा रहा है। शाला प्रभारी कौशल प्रसाद साहू ने बताया की रसोइयों को पहले ही सूचना दिया था कि यह भवन जर्जर हैं कभी भी हादसा हो सकता हैं इसलिए मध्यान भोजन पास के दूसरे भवन में बनाये किंतु उन रसोइयों के द्वारा भवन दूरी व कीचड की वजह बताकर जर्जर पंचायत भवन में ही खाना बनाने लगी।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सलखा में मुख्यमंत्री स्कुल जतन योजना के तहत करीब 50 लाख की लागत से बन रही शासकीय प्राथमिक शाला की नवीन भवन लगभग कम्प्लीट हो चूका हैं, बिजली का कार्य शेष होने की वजह से भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया हैं,

