मिनीमाता की प्रतिमा का 11 अगस्त को अनावरण करेंगे अरुण साव
मिनीमाता की प्रतिमा का 11 अगस्त को अनावरण करेंगे श्री अरूण साव
बिलासपुर, 11 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव कल 11अगस्त को बिलासपुर के भारतीय नगर में चौक पर स्थापित मिनी माता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मिनीमाता जी को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद होने का गौरव प्राप्त है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव रविवार 11अगस्त को दोपहर 2.30 बजे लोरमी से प्रस्थान कर 3.30 बजे भारतीय नगर पहुंचेंगे और चौक में स्थापित मिनीमाता जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

