बेलपान से कांवड़ यात्रा करते हुए सैकड़ों कांवरिया पहुंचे बईहा महादेव

0

नेवसा:– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण अंचलों से सैकड़ो कंवरिया शनिवार और रविवार को ही बोल बम सेवा समिति की प्रेरणा से करीब सैकड़ो कांवरिया बेलपान पहुंच चुके थे। जिन्होंने रविवार सुबह पवित्र नर्मदा कुंड से जल लेकर कांवर यात्रा आरंभ की कोटा रतनपुर और बेलतरा क्षेत्र में जो जगह उनका स्वागत किया साथ ही जलपान और भोजन व्यवस्था भी की गई। इसके पश्चात सभी कांवरिया सोमवार सुबह से ही नेवसा के पहाड़ी पर विराजमान बईहा महादेव के दर्शन और अभिषेक के लिए पहुंचे यहां भक्तों की लंबी कतार नजर आई सुबह से युवा ग्रुप द्वारा उसराभाठा  चौक महादेव मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। शिव का प्रिया सावन महीने के सोमवार को शिव भक्तों का जत्था देशभर के शिवालयों में उमर पड़ा नेवसा के पहाड़ियों पर विराजमान भूफोर बईहा


महादेव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है जो अपने आप में कई गुण से रहस्य है। बुजुर्ग पंडित बताते हैं कि पहले यह पहाडी बहुत वीरान था जहां भूफोर शिवलिंग थी जो भी लोग इन स्थानों को साफ-सफाई करते थे वह बईहा पागल हो जाते थे , इसी कारण से महादेव की नाम बईहा महादेव के नाम से प्रसिद्ध हो गया ,लेकिन कुछ वर्षों बाद सिध्द मुनि चन्दन गिरी अमरकंटक से आया और वहां भूफोर शिवलिंग की आसपास की साफ सफाई की और बहुत से सिध्द मुनियों को बुलवाकर यज्ञ अनुष्ठान किया तब से यहां की आसपास के गांव के लोग अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं और अपनी मनोवांक्षित फल प्राप्त करते हैं ,हर वर्ष की भांति भक्त जनों हमेशा दूर दराज से आते रहते हैं । साथ ही गांव, के नवयुवक गुडी मोहल्ला के द्वारा महादेव मंदिर प्रांगण दीवाल , कांक्रीट , पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed