शा उ मा वि डंगनिया में आजादी का महापर्व 78 स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
शा उ मा वि डंगनिया में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस उल्लासमय वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय शरण ने ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया ।

इसके बाद महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माला अपर्ण कर पुजा अर्चना के पश्चात बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वी के छात्र देवेन्द्र राज मोहिते को 92% अंक अर्जित करने व छात्र निखिल कुमार को 12वीं में 75% अंक अर्जित कर विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः ₹1000 व ₹1500 पुरस्कार ग्राम खैरा के रामफल मालती के द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 15 अगस्त के अवसर पर दिया जाता है


। विद्यार्थीयों के द्वारा भाषण गीत कविता प्रस्तुत दी गई शाला परिवार की ओर से प्रसाद वितरण किया गया सभी । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री टीपी गुप्ता ने किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं ग्राम के नागरिक उपस्थित थे गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद के साथ आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।


