शैक्षिक समन्वयको का पक्ष सुनने के पश्चात कार्यवाही करने हेतु लगाया अर्जी
बिलासपुर जिला अंतर्गत बिल्हा, तखतपुर, कोटा के संकुल समन्यको ने कलेक्टर,जेडी डी ई ओ और डी एम सी कार्यालय में दिया आवेदन।
विगत दिनों मटियारी संकुल शैक्षिक समन्वयक गौतम जी को जांच उपरांत सस्पेंड कर दिया गया है जिसके विरोध में आज संकुल समन्वयको ने श्रीमान कलेक्टर महोदय, , जिला शिक्षा अधिकारी,डी एम सी कार्यालय में जाकर अपनी बातें रखीं।

1—यह कि संकुल अंतर्गत किसी भी शिक्षकों के गलती किए जाने पर सीधे शैक्षिक समन्वयकों को जिम्मेदार ठहराते हुए सस्पेंड किए जा रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सिंद्धात का परिपालन किया जाना और उनका पक्ष सुना जाना सादर विचारणीय है।
शैक्षिक समन्वयक अपनी शाला में अध्यापन के पश्चात अपने अन्य अकादमिक दायित्वो के साथ साथ गैर अकादमिक कार्य कराया जाता है जैसे ग्रामसभा की बैठक, सर्वेक्षण कार्य, स्मार्ट कार्ड, जाति प्रमाणपत्र मौसमी बीमारी मे रोकथाम,एवं समय समय पर अन्य प्रशासनिक कार्य में संलग्न किया जाता है। जिससे अपने मूल पदीय कार्य अकादमिक दायित्वो के निर्वहन करने में असुविधा महसूस करते हैं।
वर्तमान में युक्तियुक्तकरण में संकुल समन्वयक को भी लिया जा रहा है क्योंकि शैक्षिक समन्वयक अपने विद्यालय में एक विषय शिक्षक के रूप में माना गया है प्रावधानों के अनुसार समन्वयक भी अतिशेष में आ रहे
संकुल समन्वयको को युक्तियुक्तकरण के दायरे से मुक्त रखने पर विचार करने का अनुरोध शैक्षिक समन्वयक संघ जिला अध्यक्ष वल्लभ रजक, दिलेश्वर कंगण सचिव,सुरज सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष एवं बिल्हा, तखतपुर, कोटा के समस्त समन्वयक बिलासपुर ने किया ।


