विवेकानंद विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम मलखंभ (मटकी फोड़) का आयोजन

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा / सोमवार को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मलखंभ ( मटकी फोड़) का आयोजन किया गया,


कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण जी के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर किया गया, बच्चों में काफी उत्साह दिखा, लगभग 50 बच्चों ने मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लिया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिया गया मलखभ (मटकी फोड़ प्रतियोगिता) में विद्यालय के तरफ से एक गोल्ड मेडल एवं विजेता को ₹501 का पुरस्कार से सम्मानित किया गया ! पहले भी विद्यालय में मटकी फोड़ का आयोजन किया जाता था। लेकिन यह पहला साल है

जिसमें मलखंभ का आयोजन किया गया। बच्चों ने काफी उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया गीत संगीत के मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर भाग लिये,
मलखंभ प्रतियोगिता खंबे में चढ़कर मटकी तोड़ने का रहता है जिसमें चौथे चरण में अमर यादव ने मटकी तोड़कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता बने अमर यादव को इनाम का वितरण बेलतरा सरपंच ईश्वरी कौशिक के हाथों में प्रदान किया गया मेडल का वितरण शेखर बैशवाड़े के हाथों में किया गया मंच का संचालन विद्यालय से गगन कुमार कौशिक द्वारा किया गया

। आज के कार्यक्रम में चंद्रशेखर कश्यप कृष्ण कुमार यादव, पदुम सिंह कोरम, राम रतन कौशिक, विकास कुमार, राजू विश्वकर्मा, माखनलाल नेताम ,ईश्वरी कौशिक ,कमलेश्वरी कश्यप ,रामकुमार सोनी ,शिव कश्यप, सुखराम धीवर ,बिसाहू सूर्यवंशी ,विजय कुमार साहू व ग्रामवासी, अभिभावक उपस्थित रहे, एवं विद्यालय से शुभम, दुलेश्वर भारती,पूर्णिमा, वर्षा ,नरेंद्र गंधर्व शांति ,ललिता, संगीता क्षमानिधि आकांक्षा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed