दिवंगत कमल दुबे को बेलतरा प्रेस क्लब की ओर से श्रद्धांजलि दी गई
बिलासपुर:- 10 सितंबर 2024 को बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार हम सबके प्रेरणा स्रोत आदरणीय कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है।
हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें, और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्रीमती ईश्वरी कौशिक, कृष्ण यादव, रामरतन कौशिक, संतोष साहू, उमलेश जायसवाल, विजय साहू, राधेश्याम कोरी, शेखर बैसवाड़े, मनमोहन सिंह, पवन मिरी सुरेश कश्यप, मनोज निषाद एवं पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।


