हाइवे पर काल बने घूम रहे आवारा पशु, फोरलेन पर सर्विस रोड अब भी अधुरी, स्ट्रीट लाइट की आधी लाइट बंद, हाइवे के कई सीसी कैमरा बंद

0

सर्विस रोड में नाली निर्माण भी अधूरी, खामियाजा भुगत रहे हैं जनता

बिलासपुर :- जिले में संचालित तमाम गौशालाओं का सही ढंग से संचालन न होने के चलते इन दिनों फोरलेन सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आवारा पशु काल बनकर घूम रहे हैं। दरअसल सडक़ों पर बैठने वाले इन आवारा पशुओं के कारण हर रोज सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमें कई लोग जख्मी होते हैं, जबकि कईयों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसके अलावा दुर्घटनाओं में मवेशियों की भी मौत हो रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या को लेकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। जिला प्रशासन भी मामले को गंभीरता से ले रहें पर समाधान शून्य। जिले की ज्यादातर गौशालाएं सूनी पड़ी हैं और आवारा जानवर सडक़ों पर बैठे रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कटघोरा फोरलेन पर रात के वक्त सैकड़ों आवारा जानवर बैठते हैं, जिस कारण से रोज बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह हाल सिर्फ हाइवे का नहीं, जिले के अन्य मार्गों पर भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। फोरलेन पर हालात ऐसे हैं कि शाम होने के बाद कोई भी वाहन 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज नहीं चल पाता। तेज गति चलने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में जो दूरी एक घंटे में तय होती है उसे तय करने में लगभग तीन गुना समय वाहन चालकों को लग रहा है। आम वाहन चालकों के अलावा कई मर्तबा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहन भी समय पर अपने गंतत्व तक नहीं पहुंच पाते। आवारा मवेशियों के कारण फोरलेन पर चलना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

नेशनल हाईवे में स्ट्रीट लाइट की आधी लाइट बंद, हाईवे में अंधेरा

राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों पर शाम होने के बाद अंधेरा पसर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगी है, किंतु कई लाइट बंद के कारण दुर्घटनाएं की संभावना भी बढ़ गई है। कर्रा से बगदेवा क्षेत्र में हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगी है, लेकिन इनमें से आधी लाइटें बंद है, जिसके कारण शाम होते ही हाइवे की सड़क अंधेरे में डूब रही है। हाइवे पर अंधेरा होने से हादसे की संभावना भी बढ़ गई है।


बंद-चालू हो रही लाइटें- रतनपुर से बगदेवा तक हाइवे में स्ट्रीट लाइट व हाईमास्क लाइट लगी है। इसमें ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद-चालू हो रही है। इसके कारण राहगीरों को धोखा भी हो रहा है। कर्रा से लेकर बगदेव तक के पास कई लाइटें बंद भी है। वहीं फ्लाइ ओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी कई जगहों पर आधी ही जल रही है। गांवों में बढ़ी दिक्कत- हाइवे से लगे गांव में हाईमास्क लाइटें आधी बंद होने से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानी हो रही है।

हाईमास्क के खंबों में सैकड़ो हाईमास्क की लाइटें लगी है, लेकिन इसमें से आधी ही जल रही है। ज्यादातर लाइटें बंद है। इसके कारण हाइवे से लगे गांव की बस्ती में अंधेरा पसर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर मवेशी को लेकर राहगीर परेशान है।
कई जगह अभी भी सर्विस रोड अधूरी निर्माण के वजह से भी दुर्घटनाएं की आशंका बढ़ी हुई है

। जाली मटियारी मार्ग के पास सर्विस रोड महिनो से खराब पड़ा है इसमें किसी भी अधिकारी कर्मचारी का कोई नजर नहीं पड़ रहा है शिकायत करने के बाद वहां कच्चा मटेरियल डाल दिए जिसे बराबर भी नहीं किया यह भी हादसा का इंतजार कर रहा है। बेलतरा बेलपरा मार्ग पर बिजली की खंभा बीचो बिच लगने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।


कुल मिलाकर कहें तो बिलासपुर से कटघोरा नेशनल हाईवे पर कई तरह की समस्याएं गंभीर रूप से बनी हुई है।इस पर किसी भी अधिकारी कर्मचारी का कोई नजर नहीं पड़ रहा है यह देखना ही नहीं चाह रहे हैं वजह क्या ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed