विवेकानंद विद्या मंदिर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन
विवेकानंद विद्या मंदिर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन
उमलेश जायसवाल बेलतरा /
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा समापन दिवस 1 अक्टूबर 2024 को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में जनप्रतिनिधियों के समक्ष विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराया गया सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित समस्त जनप्रतिनिधि एवं स्टाफ द्वारा किया गया । जनप्रतिनिधियों का समान तिलक लगाकर श्रीफल एवं पेन से किया गया ।

सम्मान के बाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्बोधन स्वरूप बच्चो का मार्गदर्शन किया गया । माननीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि जयंती के रूप में प्रतिवर्ष दिनांक 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसके प्रस्तावना स्वरूप संपूर्ण राष्ट्र में स्वच्छ भारत के संदेश को प्रसारित करने एवं स्वच्छता के विषय पर व्यापक जन भागीदारी के दृश्य प्रतिवर्ष स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है ।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा स्वच्छता का प्रसार किया गया एवं सबसे पहले बच्चों को जागरूक किया गया । साथ ही विद्यालय प्रांगण को साफ रखने का कर्तव्य विद्यार्थियों को सिखाया गया । अंत में समस्त स्टाफ जनप्रतिनिधि गण, विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण मैदान को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया गया ।

आज के कार्यक्रम में शीतल दास महंत डायरेक्टर श्रम मंडल छत्तीसगढ़ शासन , श्रीमती ईश्वरी कौशिक सरपंच बेलतरा, कृष्ण कुमार यादव पंच बेलतरा,साधना कौशिक, पूर्णिमा सर्वे ,शुभम बैसवाड़े आकांक्षा , वर्षा कश्यप, मुस्कान लाश्कर ,प्रिया लास्कर ,शांति सोनवानी, डुलेश्वर भारती गोस्वामी, नरेंद्र कुमार गंधर्व ललिता धीवर, ललिता कश्यप प्रीति कश्यप ,संगीता श्रीवास पल्लवी कश्यप, क्षमा निधि साहू
श्री गगन कुमार कौशिक प्रधान पाठक के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।

