मृतक के पुत्र को मिला 2 लाख का चेक , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कराया था बीमा
मृतक के पुत्र को मिला 2 लाख का चेक: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कराया था बीमा,
उमलेश जायसवाल बेलतरा /-
बेलतरा में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में गुरुवार को मृतक के पुत्र कमलेश सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक दिया गया। बेलतरा के ग्रामीण बैंक परिसर में ब्रांच मैनेजर और क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्तरूप से इनको चेक दिया।
शाखा प्रबंधक के पी कांत ने कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नही की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार से उनके बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये बीमा योजना चलाया है। जिससे परिवार के मुखिया के न रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसलिये जो भी खाता धारक हैं। वे बैंक में आकर प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत बीमा अवश्य करायें।
कार्यालय सहायक सौरभ भट्टचार्य ने कहा के हमारे शाखा में रामावतार सूर्यवंशी पिता स्व ननकी राम सूर्यवंशी खाता धारक थे। जिनकी सड़क दुर्घटना से मौत हो गई थी। बैंक ने इनका प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा किया था। उनके मौत के बाद परिवार के मुखिया को दो लाख का चेक दिया गया है। ये अत्यंत गरीब परिवार से हैं। इस रुपये से इन की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। उनके पुत्र कमलेश सूर्यवंशी को 3 माह के भीतर दो लाख का चेक दिया गया है। खाता धारक ने 20 रुपये सालाना का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कराया था। जिसका लाभ उनके परिवार को मिला है। उन्होंने कहा कि किसी ग्राहक को बीमा सम्बन्धित कोई भी जानकरी लेना हो तो शाखा में आकर बात कर सकते हैं।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ प्रकाश सोनी, शाखा प्रबंधक के पी कांत,सहायक प्रबंधक मंगलिस मिश्रा, कार्यालय सहायक सौरभ भट्टाचार्य व जुलियन रिकबा, सन्देशवाहक ओमकार यादव, कमलेश सूर्यवंशी, कमल सूर्यबशी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

