प्रधान पाठक श्री साहू हुए सेवानिवृत्तदी गई भावभीनी विदाई

0

भरारी – शासकीय प्राथमिक शाला परसदा (से) संकुल केंद्र लखराम के प्रधान पाठक श्री राम प्रसाद साहू को आज सेवानिवृत्ति हुए। उन्होंने लगातार 43 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के पश्चात 30 अप्रैल को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। प्रधान पाठक श्री राम प्रसाद साहू जी के विदाई समारोह में सभी शिक्षकगण गांव के नागरिक, सरपंच, पंच तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। उनकी सेवा इतनी सहज और सरल थी की पूरे गांव में बैंड बाजे के साथ उनके विदाई समारोह का भ्रमण पूरे गांव में कराया गया तत्पश्चाप सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया सम्मान समारोह के बाद उन्हें शासकीय प्राथमिक शाला परसदा ( से) संकुल केंद्र लखराम से भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में प्रधान पाठक श्री साहू और उनके परिवारजनों के साथ-साथ शिक्षक गणों में श्री जगदीश प्रसाद शुक्ला ( प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला परसदा ), श्रीमान मनहरण सूर्यवंशी,श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती संध्या पांडे ,सुश्री श्रद्धा शुक्ला ,श्री लक्ष्मी प्रसाद साहू, श्रीमती रोशनी सूर्यवंशी आदि के साथ ही प्रभु टेंगवर , आदित्य कौशिक, सत्येंद्र कुमार
तथा सरपंच श्रीमती मीना ध्रुव , पंच गणों के साथ ही गांव के सम्माननीय नागरिकों के साथ स्कूल के सभी बच्चों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed