सरस्वती शिशु मंदिर बेलतरा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया

0

सरस्वती शिशु मंदिर बेलतरा में बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संकुल समन्वयक श्री रामपुरी ताम्रकार जी के द्वारा दीपक प्रज्वलीत करके किया गया, सभी अतिथियों ने चाचा नेहरू और माता सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया बच्चों ने दीप वंदना किया, बच्चों ने बाल मेला में खाने-पीने के विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए थे जिसका अतिथियों तथा आए हुए पालकगन और ग्रामवासी ने स्वाद लिया कार्यक्रम में समिति के सदस्य जमुना कश्यप, तोषण कश्यप, कृष्णा यादव, लक्ष्मी
जायसवाल, विकास जायसवाल,योगेश्वर कश्यप, तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed