स्वामी विवेकानन्द विद्या मंदिर बेलतरा में मनाया गया बाल दिवस
उमलेश जायसवाल बेलतरा /
विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस 14 नवंबर 2024 को मनाया गया । सर्वप्रथम बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अभिभावक एवं ग्रामीणों के माध्यम से भारत माता, सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद, पं. जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी जी के छायाचित्र एवं सभी स्टाल का पूजा करकर बाल मेले का शुभारंभ किया गया । अभिभावक गण प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को स्टेज में जगह देने के बाद तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ से भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

बच्चों का नृत्य और खेल के माध्यम से आनंदमय रहा । दिनभर बच्चे खुशी से अपने स्टाल में व्यस्त रहे । लगभग सैकड़ो अभिभावक एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने मेले का आनंद उठाया । बच्चों के बीच रस्सी कूद, घोड़ा दौड़, ऑक्टोपस दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी आदि खेलों का आयोजन किया गया और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिया गया । जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी झूमे साथ ही अभिभावकों के बीच कुर्सी दौड़ का प्रतियोगिता रखा गया । बच्चों द्वारा पकोड़े, समोसा, आलू चाप, गुपचुप, चाऊमीन, पास्ता, भेल, खस्ता, सैंडविच, अप्पे, ढोकला, फिंगर चिप्स, फरा छत्तीसगढ़ी व्यंजन, चना चटपटी, गुलाब जामुन, जलेबी, चाट, पानी, चाय, शरबत एवं अनेक खेलों का स्टाल लगाकर बाल मेले में चार चांद लगा दिए । सभी बच्चों का सामग्री पूरी तरीके से खत्म हुआ और बच्चों ने काफी इनकम किया ।

बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल के लिए गगन कौशिक द्वारा टोकन दिया जाता था । जिसका उपयोग वे लोग स्टाल में करते थे । बच्चों के साथ अभिभावक, जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीणजन बहुत खुश रहे । विद्यालय में बाल मेले में इतना भीड़ पहली बार देखा गया । मेले में लगभग बच्चों अभिभावक ग्रामीणों को मिलाकर लगभग 600 की संख्या का अंदाजा लगाया गया । अगर इसी तरह ग्रामीणों अभिभावकों का सहयोग मिलता रहा तो अगले वर्ष इससे ज्यादा तैयारी में बाल मेले का आयोजन किया जाएगा ।

आज के कार्यक्रम में अशोक कुमार तिवारी, रामपाल कौशिक, चंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार यादव, रामानंद जायसवाल, राधेश्याम कोरी, रामरतन कौशिक, पदुम सिंह कोरम सचिव, कमल दास मानिकपुरी सचिव, डॉक्टर मधु कश्यप, ईश्वरी कौशिक सरपंच बेलतरा, कौशल्या, अंजू, मंजू, नागेश्वर, जितेंद्र, कमला, रामकुमार, रितेश, देवनारायण, शारदा, आरती, रूबी, रंजीता, प्रहलाद, द्रौपती, विद्या, संतोषी, दुर्गा, निलेश, भरत, रवि, आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे साथ ही साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ पूरी तैयारी में व्यस्त रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों, अभिभावको एवं सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला जिसके चलते यह कार्यक्रम सफल रहा ।


