प्राथमिक शाला उसराभाठा स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चे को ट्राई साइकिल वितरण किया गया

0

नेवसा:– शासकीय प्राथमिक शाला उसराभाठा नेवसा स्कूल में गुरुवार को धूमधाम के साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, बच्चो द्वारा प्यार से पुकारे जाने वाले चाचा नेहरू (जवाहर लाल नेहरू )के जन्मदिन बाल दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षकों व बच्चों ने बाल दिवस को मनाया । साथ ही इस अवसर पर बच्चो के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय पर सबसे पहले नेहरू जी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया तथा प्रधानाध्यापक द्वारा नेहरू जी के बारे में विस्तार से बच्चो को समझाया गया और यह बताया गया कि क्यो इस दिवस को बाल दिवस तथा नेहरू जी को चाचा नेहरू कहा जाता है ।


बाल दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चे को ट्राई साइकिल वितरण किया गया ।कार्यक्रम रामपुरी ताम्रकार के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया । शाला विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने बच्चों को यह संदेश दिया कि आज बाल दिवस है ,आप सभी अपने सभी काम छोड़कर पढ़ाई में मन लगाओ ,क्योकि शिक्षा व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है
इस अवसर प्रधान पाठक विद्यानंद कश्यप, शैक्षिक समन्वयक रामपुरी ताम्रकार, पंच मुकेश कश्यप के उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed