स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में मनाया गया संविधान दिवस

0

स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में मनाया गया संविधान दिवस
उमलेश जायसवाल बेलतरा :- स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में संविधान दिवस मनाया गया

। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद किया गया साथ ही बच्चों को संविधान के बारे में बताया गया । आज के कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों द्वारा रैली से किया गया रैली विद्यालय से प्रारंभ कर बेलतरा भीम चौक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा कर कर रैली को विद्यालय के लिए प्रस्थान कराया गया

। रैली के माध्यम से ग्राम के लोगों तक संविधान दिवस का जानकारी पहुंचाया गया । विद्यालय में भारत माता, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी के छायाचित्र का पूजा करके संविधान का वर्णन किया गया । आज के कार्यक्रम में रामपुरी ताम्रकार संकुल समन्वयक, गगन कुमार कौशिक, डूलेश्वर भारती, शुभम, दीपक, वर्षा, पूर्णिमा, आकांक्षा, शांति, ललिता, संगीता, प्रिया, साधना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed