भाजपा सरकार घोषणा पत्र के नियम विरुद्ध किसानों को राशि भुगतान किया जा रहा, के संबंध में बेलतरा तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ।
बेलतरा :- बेलतरा विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता अजय यादव द्वारा आज बेलतरा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला को भाजपा सरकार के द्वारा किए गए घोषणा पत्र के नियम विरुद्ध ₹3100 की जगह ₹2300 राशि दी जा रही है, एवं कुछ खरीदी केंद्रो में एक से डेढ़ किलो धान किसानों से अधिक लिया जा रहा है जिसमें पौसरा एवं भरारी का नाम भी जिक्र किया गया उसके संबंध में ज्ञापन सौंपे। साथ ही साथ बेलतरा तहसीलदार से अनुरोध करते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर अपनी कुछ बिंदु रखा जिसमें 1. लखराम एवं पौसरा जैसे बड़े पंचायत के बस्ती समीप दारू भट्टी खोला गया है

जिससे गांव के छात्र-छात्राओं सहित मात्रृ शक्तियों के लिए दुष्प्रभाव है उस पर भी निगरानी कर उसे अन्यत्र स्थान भेजा जाए, 2. क्षेत्र में कोलवासरी खुला है जिस पर स्थानीय लोगों को शिक्षित एवं काबिलियत के आधार पर प्राथमिकता दिया जाए, 3. क्षेत्र में अवैध तरीका से कारोबारी कर नशीली पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं जिससे कभी भी अनहोनी घटना घट सकता है। इस पर आपअपने स्तर पर निगरानी करते हुए नियंत्रित करें।

इन बिंदुओं पर आने वाले कल नियंत्रित नहीं दिखाई दिया तो युवा कांग्रेस के द्वारा बेलतरा विधानसभा में उग्र आंदोलन करने की बात भी कही गई इसमें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण शामिल रहे जिसमें शीतल दास मानिकपुरी, रामफल कौशिक, विक्की यादव, विकास दुबे,अमित यादव, सुजल खरे, तोषण यादव, सुरेंद्र यादव, लव कश्यप, हीरा सिंह, युगल किशोर, गुलशन कमल, जितेंद्र माथुर, खिलेश्वर कमल, राहुल साहू, दिनेश कमल. श्रीराम श्रीवास ,अरविंद कश्यप, भुनेश्वर कश्यप, सत्रुहन यादव, सौरभ कुमार, रवि यादव एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।

