आयुर्वेद औषधालय में हुआ मितानिनों का सम्मान डॉ वनिता मितानिन प्रशिक्षिका सहित पांच मितानियों का किया सम्मान।
बिलासपुर :- ग्राम-सैदा मे मितानिनो की सम्मान कार्यक्रम आयुर्वेद औषधालय द्वारा किया गया जिसमें डॉ. वनिता कत्याल ने पांच मितानिनों का सम्मान किया। उक्त उक्त सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सैदा ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सरस्वती बद्री गढ़ेवाल साथ में राजलक्ष्मी रही। डॉ.वनिता ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे प्राथामिक तौर पर मरीजो को उपचार मिले जिसका वे विशेष ध्यान रखती है

तथा हर विपरीत परिस्थिति में मरीजों की सेवा में जुड़े रहती है। अतः मितानिनों का सम्मान स्वाभाविक है। सम्मानित हुए मितानिनों में मितानिन प्रशिक्षिका श्रीमति रितु दुबे, मितानिन श्रीमती शिवकुमारी पाण्डेय, आशा तिवारी, विंदा साहू, ममता कोरी,रूखमणी उइके शामिल रही

