राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण अंग -विक्रम सिंह समापन दिवस पर स्वयंसेवकों  के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

0

पवनमिरी के साथ उमलेश जायसवाल के रिपोर्ट – अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के अंतर्गत बी आर साव महाविद्यालय एवं सी.दे.उ.मा.विद्या. नेवसा के संयुक्त टीम ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर आदर्श ग्राम पंचायत कड़री में लगाकर शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्राम में साफ सफाई, शासकीय स्कुल परिसर में मंच निर्माण कार्य,तालाब के पचरी की सफाई, हेण्डपंप के पास कि सफाई किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर,अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत सरपंच मिथुन राजेंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि जनपद सभापति अनीष धीवर,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश दुबे, प्रथम हॉस्पिटल संचालक डॉ रजनीश पाण्डेय, जनपद सदस्य श्रीराम नेताम, रामरतन कौशिक,निलकमल वैष्णव, कृष्णा यादव, अन्पूर्णा ,लोकदास मानिकपुरी , पप्पू कौशिक , सी एल मणी , उमलेश जायसवाल डॉ सुधीर पाण्डेय,अहमद मोमिन, महाविद्यालय संचालक आर के साहू, प्राचार्य एडी साहू, कार्यक्रम अधिकारी विजय साहू एवं श्यामा यादव, प्रहलाद राजपूत,एस देवांगन एवं अन्य शिक्षक स्टाफ रहे। कार्यक्रम शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता,की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण व श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया गया।

एनएसएस की छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें छत्तीसगढ़ की धरोहर सुआ नृत्य, ददरिया,कर्मा नृत्य,पंथी नृत्य, आदि नृत्य किया गया। उक्त कार्यक्रम में बौद्धिक परिचर्चा डां राजेश दुबे द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम सिंह अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण अंग है विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए यह मौका जीवन में फिर कभी दोबारा नहीं मिलता इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को आने वाले जीवन के लिए बहुत कुछ सीखने को यहां मिलता है। साथ ही साथ गांव में छोटे-छोटे नुक्कड़ कार्यक्रम दिखाकर गांव के लोगों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित करते हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहा। कार्यक्रम में सहयोग दिए शिक्षक शिक्षिका जिसमें भरत कोराम,ए के रात्रे , व्ही के मणी, रजत जाटवार, अंजलि निर्मलकर, दिशा यादव, कविता कौशिक, शालिनी साहू , स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed