स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्षों ने संतोष खांडेकर पर पुनः भरोसा जताया , तीसरे बार संतोष खांडेकर बने स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ।

0

दोनों संगठन हुआ एक खांडेकर के नेतृत्व मे फरवरी 2025 में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी मे जूटे। गौरतलब है कि स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के अंजना क्रमांक 3769 और 5861 का संयुक्त बैठक 15 दिसंबर दिन रविवार को रायपुर स्थित मठपुरेना मैदान में संपन्न हुआ हुआ।स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन दो भागों में विभाजित होने के कारण लगातार असफलता मिल रही थी जिसके कारण जन, धन, बल की हानि होती थी इसलिए दोनों संगठन के द्वारा आपसी सामंजस्य बनाकर बैठक किया गया।प्रदेश मे 32 जिला अध्यक्ष हैं बैठक में 28 जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संतोष खांडेकर जिला बिलासपुर, धनीराम टांडिया जिला कांकेर और रामदयाल निर्मलकर जिला बिलासपुर से खड़े थे।

12 जिला अध्यक्षों कि सहमति संतोष खांडेकर जी को मिला। 8 जिला अध्यक्ष की सहमति धनीराम टांडिया को मिला।और 7 जिला अध्यक्षों की सहमति रामदयाल निर्मलकर को मिला।इस प्रकार 12 जिला अध्यक्षों की सहमति प्राप्त कर संतोष खांडेकर तीसरी बार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेश संरक्षक श्याम रतन सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष धनीराम टांडिया और रामदयाल निर्मलकर, महिला कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूया सोनवानी,महिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष छाया साहू,महिला सलाहकार रामेश्वरी साहू,कोषाध्यक्ष पुनेश्वर लहरें,प्रदेश सचिव भीम कुमार पटेला,सहसचिव रविंद्र चेलक,प्रदेश प्रवक्ता आनंद गुप्ता, सह प्रवक्ता लोकेश,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा,सह मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा, प्रदेश सलाहकार रंजीत चौहान, महामंत्री परदेश पलांगे, संगठन मंत्री दुलारचंद कश्यप,सह संगठन मंत्री डगेश्वर पटेल, को सर्व सहमती से नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed