छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड की परीक्षा में विवेक जायसवाल सचिव कनिष्ठ का पद पर चयनित हुए

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा / छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड की परीक्षा में सफल व साक्षातकार के बाद में बेलतरा निवासी विवेक जायसवाल ने सचिव कनिष्ठ ( जूनियर सेकेट्री ) का पद हासिल कर ग्राम बेलतरा व जायसवाल समाज का नाम रौशन कर दिया।
विवेक जायसवाल प्रारंभ से ही प्रतिभावान छात्र रहे हैं, स्कूल व महाविद्यालय की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर सीजीपीएससी की तैयारी शुरू की 3-4 वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत की, इस बीच तीन बार सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मेंस में शामिल हुये किंतु कुछ अंकों से चूक गये लेकिन मेहनत करना नहीं छोड़े और एक बार फिर से कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर आज इस मुकाम पर कामयाबी मिली।

विवेक जायसवाल ने बताया उनका शुरू से ही प्रशासनिक पद पर जाने की इच्छा थी। इसलिए वे पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी भी कर रहें थे। वे 4 साल से इसकी तैयारी कर पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाया था। हर दिन कम से कम 6 घंटे पढ़ता था। वे 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बेलतरा के शासकीय विद्यालय से किये है। वे पढ़ाई के साथ इस परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। परीक्षा के साथ उन्होंने साक्षात्कार की तैयारी भी की। प्रश्नों को लेकर दोस्तों के बीच चर्चाएं भी करते थे। उन्होंने बताया कि मेरी इस कामयाबी के पीछे मेरे पिता संजय जायसवाल, माँ आशा देवी जायसवाल, बड़े भाई अभिषेक जायसवाल, गुरुजनो की आशीर्वाद और दोस्तों के सहयोग से मंडी बोर्ड सचिव के पद पर चयनित हुआ हुँ। बड़े भाई अभिषेक जायसवाल जो मेरे मार्गदर्शक हैं जो वर्तमान में आदिम जाति कल्याण विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर बेमेतरा में पदस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed