दो दिवसीय खमतराई में सुर्यवंशी समाज का महा सम्मेलन , शिक्षा एवं सामाजिक एकता, नशा मुक्ति समाज, फिजुल खर्च रोकने पर जोर , आर्थिक ,सामाजिक जनगणना करने का निर्णय लिया गया।
आर्थिक समाजिक जनगणना होंगी। सूर्यवंशी समाज का जिला महासम्मेलन खमतराई में 14 दिसंबर को शुरू हुआ जिसमे सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र एवं समाज के पंच देव की पूजा पाठ से हुआ तथा समाज के पदाधिकारी एवं समाज से आए हुए लोगों से चर्चा एवं विचार विमर्श के बाद सुझाव आमंत्रित किया गया जिससे सामाजिक संविधान में यथा संभव शामिल शिक्षा एवं सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया वहीं नशा मुक्ति समाज बनाने का फिजूल खर्च रोकने पर जोर देते हुए समाज को उद्देश्यों पर फोकस किया गया।

द्वितीय दिवस सामाजिक संविधान अधिनियम की घोषणा की गई जिसमें पूर्णत: नशाबंदी एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया तथा सामाजिक जनगणना करने की स्वीकृति महासम्मेलन सभा में दी गई अब आर्थिक सिद्धि यूनीकरण के लिए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अगले माह करने की घोषणा की गई साथ ही वर्तमान पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी तथा सामाजिक रचनात्मक कार्य करने वाले संस्था सूर्यवंशी शिक्षा समिति, रक्तदान महादान, सूर्यास व नारी शक्ति का सम्मान किया गया अंत में जिला अध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया ने सबका आभार माना सभापति के रूप में सेवानिवृत प्राचार्य बिसाहू राम सूर्यवंशी, उपसभापति एस आर जोगी, रहस रात्रें, कौशल बृजवासी, तथा रामप्रसाद लाश्कर थे सूर्यवंशी समाज द्वारा सभी का सम्मान किया गया इस अवसर पर महासचिव मनीष सेंगर, कोषाध्यक्ष मनोज खरे उपाध्यक्ष रहस गढ़ेवाल, बिसाहू राम आनंद, साखन दर्वे, तिरीथ राम लहरे, संजय बंजारे, सुरेंद्र सूर्यवंशी, प्रहलाद सूर्यवंशी, कन्हैया लाल, लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम सूर्यवंशी, घनश्याम रात्रे, रमाकांत, राजकुमार खरे, राजेंद्र, देव कुमार, भगतसौखी, मनीराम, बलिराम, बसंत सत्यार्थी, नागेन दयाल पत्रवणी, दाताराम बंजारे, ओम शंकर लिबर्टी, रामसनेही, ओम प्रकाश, विश्वनाथ डहरिया, विश्राम सूर्यवंशी, सुनील सूर्यवंशी, राजेश, तिलक राम, दिलहरण सूर्यवंशी, दिलचंद, संतोष प्रकाश सूर्य, सचिन प्रधान, परमेश्वर सूर्यवंशी, भागवत डहरिया, बुधनाथ टैगोर, मुंशी राम लिबर्टी,सुखराम सभी सर्किल के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता सैकड़ो कि संख्या में लोग उपस्थित थे


