श्रमिक कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन 31 दिसंबर तक

0


श्रमिक कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन 31 दिसंबर तक
बिलासपुर, 26 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत श्रमिको के श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। ऐसे मजदूर जिन्होंने अपने श्रमकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है वे श्रमेव जयते मोबाईल एप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाईट एवं च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 31 दिसंबर 2024 के बाद अनवीनीकृत श्रमकार्ड पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। पंजीयन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed