खेल ग्राम चपोरा में बाल कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापन ।
** खेल ग्राम चपोरा में बाल कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापन ** संभाग के नवोदित खिलाड़ियों का हौसला बढा़ने व सार्थक प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से " ग्रामीण अंचल के हृदय स्थल खेल ग्राम चपोरा "में द्वितीय वर्ष का शानदार आयोजन सूर्योदय क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में हुआ जिसमें कोटा , मस्तुरी , पाली ब्लॉक के 42 टीमों ने हिस्सा लिया । बाल कबड्डी प्रतियोगिता का सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो, पंचराम पोर्ते, श्रीमती रेशम आर्मो, नीलू सिंह, ब्लॉक कबड्डी संघ अध्यक्ष शिवरतन सिंह करसायल , रामकुमार मरावी संकुल समन्वयक , रामावतार शुक्ला, बालेश्वरी पटेल , बृजलाल साहू ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन मैच खैरा विरूद्ध रानीबछाली के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया जिसमें खैरा की टीम ने 31 - 14 अंक से मुकाबला जीत लिया था । ग्रामवासियों के सहयोग के आयोजित प्रतियोगिता के संरक्षक खेल विशेषग्य हेमंत सिंह क्राँति , अध्यक्ष अतुल यादव , छोटा आर्मो, शानू पटेल , राजवीर राजपूत, नीलमणि यादव , लक्की यादव , शिवम् यादव, वासुदेव धुर्वे , अमन पोर्ते , चंदन पटेल , प्रेमचंद कर्पे , शुभम यादव व खेल प्रेमियों के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । 14 वर्षीय बाल कबड्डी में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी देखने को मिला है।

पहला सेमीफायनल सूर्योदय क्रीड़ा मंडल चपोरा वर्सेस बसहा सराईपाली के मध्य खेला गया जिसमें बसहा की टीम ने 15 अंक से मैच जीत कर फायनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफायनल बानाबेल विरूद्ध बरगवां केंदा के बीच हुआ और बानाबेल ने बरगवां को 10 अंक से पराजित किया । ट्राँफी के लिए बसहा और बानाबेल के मध्य कडा़ मुकाबला देखने को मिला , अंतत: बसहा ने विजेता के रूप में 2000/- सौजन्य सुश्री प्रीति पोर्ते व ट्राँफी तुलाराम धुर्वे सौजन्य से , द्वितीय बानाबेल को 1500/- सौजन्य विक्की जायसवाल , ट्राँफी रामू यादव , तृतीय चपोरा 1100 /- सौजन्य महेन्द्र नेताम , ट्राँफी संजू यादव तथा चतुर्थ पुरस्कार बरगवां को 900/- सौजन्य मनहरण यादव , ट्राँफी संजू यादव के सौजन्य से एवं मैन अॉफ दी मैच शिवम कुशराम बसहा व मैन अॉफ दी सीरीज नीलमणि यादव चपोरा को अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया

।प्रतियोगिता प्रो कबड्डी नियमानुसार खेलाया गया जिसके अॉफिशियल रामकुमार पैकरा , रामकुमार मरावी, गुलाब सिंह श्याम, मोहन चेताम , नंदकुमार धुर्वे, राजू जायसवाल देवगौड़ा, संदीप यादव , लक्ष्मीनाथ आर्मो, मनहरण यादव, तोता आर्मो , शिवकुमार कैवर्त ने मोर्चा संभाला। पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो ने कहां कि बाल कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से किशोर खिलाड़ियों को तराशने का काम द्वितीय वर्ष सूर्योदय क्रीड़ा मंडल ने पूरे संभाग में पहली बीडा़ उठाया है

जो किशोर खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश्वर मरावी, गुलजार सिंह, तुलाराम धुर्वे, नन्हें सिंह मरावी, कृष्ण कुमार पैकरा, ईतवार सिंह मरावी, पंकज जायसवाल, रमेश यादव, दुलार सिंह पोर्ते, महेन्द्र धुर्वे, प्रताप जायसवाल, भाऊराम जायसवाल, रामू यादव, संजू यादव, कार्तिक राम यादव , रतन सिंह मरकाम, श्रीमती शीतला पोर्ते, रेशम आर्मो, बालेश्वरी पटेल, दीपमाला आर्मो, सरिता यादव , हरा बाई साहू , शैल पोर्ते उपस्थित रहे हैं। प्रतियोगिता में मुख्य सहयोग पंचराम मरावी, रामकुमार श्रीवास , लाला मरावी, शारदा आर्मो ,उमाकांत जायसवाल, भीम यादव, नमन कैवर्त, ओमेश आर्मो, मुकेश यादव, रामू कर्पे, भानू यादव, शुभम यादव, नोबल यादव , टुकेश यादव , अभिषेक विश्वकर्मा, कु़़ कनिका आर्मो, हंसिका यादव, अन्नू कैवर्त, वीरा , रेणुका , रेखा , मीनाक्षी , देशप्रेमी क्रिकेट क्लब , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , मिडिल स्कूल व खेल प्रेमियों का रहा है । कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन चेताम ( वन रक्षक ) द्वारा किया । यह जानकारी अध्यक्ष अतुल यादव ने दी है।

