श्री रामचरितमानस महायज्ञ हवन एवं विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन खैरा डंगनिया में
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेवा यज्ञ शाला समिति के तत्वाधान में 33 वा श्री रामचरितमानस महायज्ञ हवन एवं प्रवचन कार्यक्रम के साथ विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू एमबीबीएस एमएस स्त्री रोग विशेषज्ञ जे आर एम्स रायपुर ने भी अपना समय सेवा के लिए दिनांक 19 जनवरी 2025 दिन रविवार समय दोपहर 2:00 बजे स्थान यज्ञ शाला खैरा डगनिया में निशुल्क जांच किया जाएगा

अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद एवं कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत साधक वासु दास निखिल ने बताया कि प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी महायज्ञ प्रवचन के साथ अनेको सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्य किया जा रहे हैं विशेष रूप से जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रतिदिन विशेषज्ञ डॉक्टर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है

साथ में मुख्य आकर्षण जिसमे दिनांक 15 से 24 तक हवन पूजन का कार्यक्रम होगा जिसमें विभिन्न गतिविधि किया गया है सुबह 7:00 बजे से 12:00 तक मानस हवन यज्ञ, दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक प्रवचन, दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर , हवन पूजन के लिए विशेष पंडितो के द्वारा पं. संतोष मिश्रा परमेश्वर तिवारी दीपक पांडेय कन्हैयालाल मिश्रा नीरज भूषण मिश्रा के द्वारा हवन किया जा रहा है
दिनांक 19 जनवरी दिन रविवार को विशेष रूप से मातृ पितृ पूजन किया जाएगा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष दीनानाथ साहू संरक्षक धनंजय सिंह ठाकुर क्रांति साहू रामकुमार भोई सत्येंद्र कौशिक शीतल मानिकपुरी राम प्रसाद साहू जगदीश प्रसाद शुक्ला उपाध्यक्ष शशि प्रकाश केवट सचिव मनोज सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष अनिल यादव राकेश साहू मनोज पटेल अनिल श्रीवास विजय यादव जलेश्वर कश्यप राजेन्द्र जायसवाल लक्ष्मी नारायण कश्यप आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हैं


