नशे में धुत भारी वाहन द्वारा गैर इरादतन हत्या

0

: खबर संवाददाता नागेंद्र दयाल पत्रवाणी के साथ सूर्य प्रकाश गुप्ता : घटना दिनांक 22.01.25 की देर शाम 8 बजे के आस पास ग्राम पंचायत लिम्हा में CG 13.LA.5176 वाहन के चालक द्वारा नशे की हालत में टोल टैक्स बचाने के लिए ग्रामीण मार्ग द्वारा गुजर रहा था वाहन चालक के नशे में होने के वजह से गाड़ी बेकाबू होकर ग्रामीण के घर में जा घुसी जिसमे मकान को छ्तिग्रत करते हुए एक ही परिवार के 7 सदस्य को घायल कर दिया जिसमे एक 3 वर्षीय बच्ची ने मौके पर ही दम तोड दिया प्राप्त सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली वाहन चालक नशे में धुत्त था

जिसके परिणाम स्वरूप यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई जिसका विरोध स्थानीय निवासियों एवम ग्राम सरपंच अमर सिंह सरोठे एवम जनपद सदस्य श्रीराम नेताम और सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार पाटले द्वारा गहन संवेदना व आश्रितों को उचित न्याय दिलाए हुए मुआवजा राशि व त्वरित शासन से दिलाने की अपील की गई है भीड़ को नियंत्रित करने अथवा व्यवस्था को मुस्तैदी से सम्हाले के लिए थाना प्रभारी एन. के. चौहान व पुलिस बल मौके पर उपस्थित थे वार्ड नंबर 5 ग्राम लिम्हा घटना ग्रस्त पीढ़ितो को इलाज बिलासपुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed