ग्राम पंचायत बेलतरा के सरपंच पद पर सुरेश कश्यप ने ऐतिहासिक जीत हासिल की विधायक ने दी जीत की बधाई ।
ग्राम पंचायत बेलतरा के सरपंच पद पर सुरेश कश्यप ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, विधायक ने दी जीत की बधाई
उमलेश जायसवाल बेलतरा ।
जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत बेलतरा से भाजपा कार्यकर्त्ता सुरेश कश्यप ने एकतरफा भारी मतों से जीतकर पहली बार सरपंच निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए साथ ही विधायक ने ग्राम के विकास में भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ पहनाकर नव निर्वाचित बेलतरा सरपंच सुरेश कश्यप का स्वागत किया।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने विधायक श्री सुशांत शुक्ला से मुलाकात कर उनके नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्त्ता के शानदार एवं दमदार प्रदर्शन व प्रचंड जीत हेतु शुभकामनाये व बधाई दी | उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार पंच से लेकर पार्लियामेंट तक बनाकार शहर से लेकर गांव तक विकास पहुचाएंगे |

