स्वामी विवेकानंद विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

0

पवन मिरी के साथ शेखर बैशवाडे की रिपोर्ट

नेवसा:– बेलतरा के स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी लगाकर उनके बारे में जानकारी दी। बच्चों ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिखाया कि किस ब्लड ग्रुप को कौन सा ब्लड ग्रुप खून दे सकता है।

इस प्रदर्शनी में चार ग्रुप में बच्चों को बांटा गया। जिसमें कक्षा आठ के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल किया। वहीं बच्चों ने विज्ञान दिवस के अवसर पर महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन को भी नमन किया गया । स्कूल में विज्ञान वर्ग की अध्यापिका संगीता श्रीवास ने बच्चों को बताया। आप सोचो उसको जानो यही विज्ञान ह

विद्यालय के प्रधान पाठक गगन कुमार कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभ के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए हर साल 28 फरवरी को भारत देश में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। सभी बच्चे खेल-खेल में ही विज्ञान विषय की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

वहीं बच्चों की प्रदर्शनी में रुचि को देखते हुए सभी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कक्षा पहली के बच्चों ने मिट्टी से बनी हुई वस्तु, कक्षा दूसरी के बच्चों ने कार्ड बोर्ड से प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी दिखाए, कक्षा तीसरी से आठवी तक के बच्चों ने प्रदर्शनी में अनेक चीजें दिखाई जैसे बर्तन को रखने का बॉक्स, सरल विधि से बना कूलर, सौर ऊर्जा से चलती हुई इलेक्ट्रिक लाइट, स्वदेशी लैंप, वर्षा चक्र आदि प्रोजेक्ट बनाकर दिखाया। जिस पर मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ अभिभावक गण उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed