नेवसा:– बेलतरा विधानसभा मुख्यालय ग्राम पंचायत बेलतरा में सरपंच एवं पंचों ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, शंकर दयाल शुक्ला, जागेंद्र कश्यप, राम रतन कौशिक, मणि दास, पदुम सिंह कोरम एवं ग्राम के गणमान्य जन रहे उपस्थित। तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने सरपंच सुरेश कश्यप सहित 20 पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दो ग्रुप में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रथम सरपंच एवं द्वितीय में 20 पंचों का एक साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed